साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के फॉर्म हाउस से बीते बुधवार को एक अज्ञात शव मिला है। नागार्जुन ने जैविक खेती के लिए अपने फॉर्म का सर्वे करने के लिए एक व्यक्ति को भेजा था, लेकिन उसे एक शेड के नीचे अज्ञात शव मिला है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Third party image reference
नागार्जुन के परिवार ने इस जगह को कुछ साल पहले ही खरीदा था लेकिन लंबे समय से इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। यह फॉर्म हाउस एक बंजर स्तिथि में था। यहाँ पर नागार्जुन ने अपनी अपनी पत्नी के साथ जाकर कुछ पौधे लगाए थे। जांच में पता चला है कि शव छह महीने से ज्यादा पुराना है।
Third party image reference
पुलिस द्वारा शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गाँव के रेवेन्यू ऑफिसर से मिली जानकारी के बाद फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। गौरतलब है कि नागार्जुन बिग बॉस के तीसरे सीजन की मेजबानी कर रहे थे लेकिन शुरू होने से पहले ही इसके साथ विवाद हो गया था।
Third party image reference
शो की दो महिल कंटेस्टेंट ने बिग बॉस तेलगु के आयोजकों के खिलाफ शोषण की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस बात से शो के मेकर्स के साथ-साथ होस्ट नागर्जुन भी परेशान हो गए थे।
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के फॉर्म हाउस में मिली लाश, पुलिस और फ़ॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Reviewed by kumar
on
8:19 AM
Rating:


