नसों में आयी कमजोरी को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें यह चीजें

1. नाश्ते में खजूर का सेवन

1.रोजाना सुबह नाश्ते में दूध के साथ चार-पांच खजूर का सेवन करने से शरीर कमजोरी दूर हो जाती है। नियमित रूप से नाश्ते में दूध और खजूर का सेवन करने से नसों की कमजोरी दूर हो जाती है। और शरीर को भरपूर ताकत मिलती है। इसके अलावा रक्त की कमी भी दूर हो जाती है।
2. प्याज और शहद का मिश्रण
प्याज और शहद दोनों में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन दोनों के सेवन से शरीर को भरपूर ताकत मिलती है। और नसों की कमजोरी दूर होती है। प्याज के रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर मिश्रण बना लें। और इस मिश्रण में रोजाना दो चम्मच सेवन करने से शरीर को भरपूर अंदरूनी ताकत और एनर्जी मिलती है।
3. अंकुरित चना और गुड
अंकुरित चना और गुड़ खाने से शरीर को प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और अन्य खनिज तत्व मिलते हैं। जो शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायक होते हैं। और बलवृद्धि करने का काम करते हैं। सुबह खाली पेट अंकुरित चना और गुड़ खाने से नसों की कमजोरी व दुर्बलता की समस्या दूर हो जाती है।
4. आंवले की औषधि
आंवले के चूर्ण को आंवले के रस और मिश्री के साथ मिलाकर पानी या दूध के साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। और स्वास्थ्य निखरता है। आंवला में अनेक दुर्लभ औषधीय गुण पाए जाते हैं।
नसों में आयी कमजोरी को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें यह चीजें नसों में आयी कमजोरी को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें यह चीजें Reviewed by Admin on 8:33 AM Rating: 5
Powered by Blogger.