Third party image reference screenshot
स्टार प्लस का हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह शो का लेटेस्ट ट्रैक है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान स्टारर इस शो में पंखुड़ी अवस्थी भी अहम किरदार को निभाती नजर आ रही हैं। शो में नायरा और कार्तिक एक दूसरे के सामने नजर आ रहे हैं लेकिन वेदिका की वजह से अब इन दोनों की मुलाकात अधूरी है। वहीं अब शो में नायरा गोयंका हाउस छोड़ने का ऐलान करने वाली है।
Third party image reference screenshot
इस शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि कार्तिक और नायरा अपने बेटे कायरव की रिपोर्ट के आने के बाद बेहद खुश होते हैं। दोनों इस खुशी को सबके साथ शेयर करते हैं। वहीं वेदिका इस बात को लेकर खुश है कि अब नायरा अपने बेटे के साथ इस घर से चली जाएगी।
Third party image reference screenshot
वेदिका नायरा को साफ लफ्जों में उसके द्वारा किया वादा भी याद दिलाती है। वहीं बाद में वेदिका नायरा पर इल्जाम लगाती दिखेगी। वो कहेगी कि तुम यहां से जाना ही नहीं चाहती हो। वेदिका नायरा को कहेगी कि तुम कायरव को ढाल बनाकर एक बार फिर कार्तिक के करीब आना चाहती हो। ये सब सुन नायरा काफी परेशान होगी।
Third party image reference screenshot
वहीं गणपति विसर्जन के बाद नायरा सबके सामने घर से जाने की बात कहेगी। नायरा कहेगी कि अब मैं और कायरव भी यहां से चले जाएंगे। ये बात सुन हर कोई परेशान होगा। कार्तिक नायरा की बातें सुनता रहेगा। नायरा कहेगी कि अब कायरव ठीक हो चुका है तो हम यहां से जा सकते हैं।
Third party image reference screenshot
वो कहेगी कायरव और मेरे जाने के बाद आप सबकी जिंदगी नॉर्मल हो पाएगी जो हम दोनों के रहते हुए नहीं हो पा रही थी। नायरा साथ ही कहेगी कि ये किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन कोई और रास्ता भी नहीं है। वहीं दादी इस बात से काफी दुखी होंगी। वो कहेंगी कि कोई और रास्ता ढूंढा जा सकता है।
Third party image reference screenshot
कार्तिक ये सब सुनने के बाद नायरा पर नाराज होगा। वो कहेगा कि मैं अपने बेटे को खुद से दूर करने नहीं दूंगा। वो कहीं नहीं जाएगा। नायरा उसे समझाएगी कि ऐसा नहीं हो सकता है। मैं और कायरव कहीं दूर नहीं बल्कि भाई के घर ही रहेंगे। जिसे जब मिलना हो वो आ सकता है।
Third party image reference screenshot
नायरा साथ ही कार्तिक से कहेगी कि मैं अभी कायरव को कुछ नहीं बताऊंगी लेकिन बाद में मौका मिलते उसे सब बता दूंगी। बस तुम हमें जाने देना, लेकिन कार्तिक इस बात को मानने को तैयार नहीं होगा। वो साफ तौर पर नायरा को कह देगा कि मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगा। वहीं वेदिका इस बात से हैरान रह जाएगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा ने किया कायरव संग घर छोड़ने का ऐलान, कार्तिक हुआ नाराज
Reviewed by kumar
on
7:33 AM
Rating:






