प्रेग्नेंट होने के बाद बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने की सगाई, मां बनने के बाद करेगी शादी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड सितारों के लिए लव अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक होना बेहद आम बात हो गई है। आए दिन इन सितारों के लव अफेयर, ब्रेकअप ,शादी और तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे भी हैं, जो बिना शादी के एक साथ यानी लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं। आइए आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे मे बताते हैं। इस अभिनेत्री का नाम है एमी जैक्सन।
एमी जैक्सन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री है। एमी ने अपने बॉलीवुड करियर मे 'सिंह इज ब्लिंग' और '2.0' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इनकी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लाखों फैंस हैं, जो उनकी हर फिल्म को देखना बेहद पसंद करते हैं।

Loading...

Third party image reference
एमी अपनी रील लाइफ के अलावा अपनी रियल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा मे रही हैं। एमी जैक्सन काफी लंबे समय से जॉर्ज पानायिटू के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ समय पहले एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर को थी, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ है, और इस अभिनेत्री का बेबी बंप साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है।


Third party image reference
एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू से जनवरी में सीक्रेट सगाई की थी। खबर है कि एमी जैक्सन 2020 में मंगेतर संग शादी करेंगी। उन्होंने बच्चा पैदा हो जाने के बाद शादी करने का फैसला लिया है। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। एमी की शादी ग्रीस में हो सकती है। एमी इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले एमी ने फैशन शो में शिकरत की थी। जहां वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं।
प्रेग्नेंट होने के बाद बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने की सगाई, मां बनने के बाद करेगी शादी प्रेग्नेंट होने के बाद बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने की सगाई, मां बनने के बाद करेगी शादी Reviewed by Admin on 8:54 AM Rating: 5
Powered by Blogger.