हाल ही में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई। "कौन बनेगा करोड़पति" के शुक्रवार के स्पेशल एपिसोड में राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली रूमा देवी आईं थी, जिन्हें राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार भी मिल चुका है. बॉलीवुड सेलिब्रिटी सोनाक्षी सिन्हा रूमा देवी को सपोर्ट करने आई थी।
Third party image reference
इसी बीच कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक सवाल पूछा कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवना बूटी लेकर आए थे। उन्होंने विकल्प में सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम का नाम लिया, लेकिन सोनाक्षी को इसका जवाब नहीं मालूम था और उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर इसका सही जवाब 'लक्ष्मण' बताया।
Third party image reference
केबीसी में पूछे गए आसान से सवाल का जवाब न दे पाने के कारण सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। साथ ही ट्विटर पर SonakshiSinha ट्रेंड होने लगा।
Third party image reference
सबसे चौंकाने वाली बात तो ये थी कि सोनाक्षी सिन्हा, जिनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है.और जो खुद रामायण नाम के बंगले में रहती हैं, उनसे जब 'रामायण' से जुड़ा एक बेहद आसान सवाल पूछा गया, तो वह इसका जवाब नहीं दे पाई.
Third party image reference
केबीसी में आसान से सवाल का जवाब न दे पाने पर ट्रोल हुई सोनाक्षी सिन्हा, जानिए पूरी खबर
Reviewed by kumar
on
3:38 AM
Rating:



