भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ये सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मैच विशाखापट्नम में खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया का धुरंधर खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गया है।
बुमराह हुए टेस्ट सीरीज से बाहर
Copyright Holder: Cricket 24
दरअसल जसप्रीत बुमराह को लोअर बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। इस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए बाहर रखा है। बुमराह की ये चोट रूटीन चेकअप के दौरान नजर में पड़ी। भारत के लिए वेस्टइंडीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले बुमराह का बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।
उमेश यादव की वापसी
Third party image reference
इस बीच बीसीसीआई ने बुमराह के स्थान पर उमेश यादव को टेस्ट टीम में शामिल किया है।
Copyright Holder: Cricket 24
उमेश को पहले घोषित की गई टीम में जगह नहीं मिल पाई थी। वो भारत के वेस्टइंडीज दौरे की टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे।
भारत की बदली हुई टेस्ट टीम
Copyright Holder: Cricket 24
टीम- मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
BCCI ने अचानक टीम में किया बड़ा बदलाव, दिग्गज खिलाड़ी की वापसी, देखें नई टेस्ट टीम
Reviewed by Admin
on
5:34 AM
Rating:



