Third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर होने के बाद किसी भी क्रिकेटर के लिए वापसी करना इतना आसान नहीं होता है लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे होते हैं कि वह टीम इंडिया से बाहर होने के बाद टीम में वापसी की जिद पकड़ लेते हैं। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे भारत के एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में जोक टीम इंडिया से सन 2016 में बाहर हुआ था और अब टीम में वापसी का इंतजार कर रहा है। तथा टीम में वापसी के लिए वह घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेर रहा है।
घरेलू क्रिकेट में बिखेरा जलवा
Loading...
Third party image reference
हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के बारे में जिन्होंने पिछले दिनों खेली गई दिलीप ट्रॉफी में जलवा बिखेरते हुए कुल 9 विकेट झटके, जिसकी बदौलत अब 24 सितंबर से 16 अक्टूबर तक होने वाली आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में वह घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व एक कप्तान के तौर पर करेंगे। जयदेव उनादकट की टीम में ज्यादातर युवा क्रिकेटर को मौका मिला है वहीं कुछ ऐसे क्रिकेटर शामिल है जो रणजी ट्रॉफी जैसे फॉर्मेट में जलवा बिखेर चुके हैं।
सौराष्ट्र टीम में शामिल सभी क्रिकेटर्स
Third party image reference
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुनी गई सौराष्ट्र टीम में जयदेव उनादकट (कप्तान), शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर) कमलेश मकवाना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, हरविक देसाई (विकेटकीपर) अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मक्कड़, राजदीप दरबार, विश्वराज जडेजा, कुशंग पटेल, हार्दिक राठौड़, रितिक रठोड़, राकेश राठौड़, अग्निवेश अयाची को मौका दिया गया है।
दिलीप ट्राफी में 9 विकेट झटकने वाला यह स्टार भारतीय क्रिकेटर अचानक बना इस टीम का कप्तान
Reviewed by Admin
on
8:41 AM
Rating:


