1. भारी बैग कमर पर लगातार टांगने से आपकी कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। यदि आपको भी कमर में दर्द रहता है तो आप अपने बैक को सामने की तरफ टांगने की आदत डाल दीजिए। शुरू में यह थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन फिर आपको आदत पड़ जाएगी।
Third party image reference
2. कई लोग अपनी गाड़ी का स्टेरिंग व्हील गलत तरीके से पकड़ते हैं। हमें जितना हो सके अपने हाथ को स्टीयरिंग व्हील के बाहरी छोर पर रखना चाहिए। दुर्घटना होने की स्थिति में एयर बैग स्टीयरिंग व्हील के बीच में से बाहर आता है। यदि आपका हाथ रास्ते में होगा तो आपको गंभीर चोट आ सकती है।
Third party image reference
3. टूथपेस्ट के विज्ञापन को देखकर यदि आप भी ढेर सारा टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं तो आप गलत कर रहे हैं। एक व्यस्क व्यक्ति को ब्रश करने के लिए मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट की ही आवश्यकता होती है।
Third party image reference
4. उंगली के छोर पर बैंडेज आसानी से नहीं चिपकता है। यदि चिपक जाता है तो थोड़ी देर में वह छूट भी जाता है। यदि आप बैंडेज को दोनों तरफ से काट कर इस तरह से लगाएं तो यह कभी नहीं छूटेगा।
Third party image reference
5. कुछ लोगों को हैंड सैनिटाइजर से हाथ साफ करने की आदत पड़ती जा रही है। यह देखने में कूल लगता है। लेकिन हम आपको बता दें कि हैंड सैनिटाइजर सिर्फ 60% कीटाणुओं को ही नष्ट करते हैं। हैंड सैनिटाइजर सूक्ष्म कीटाणुओं को खत्म नहीं कर पाते इसलिए जरूरी है कि आप अच्छे साबुन का इस्तेमाल करें और पानी से हाथों को धोएं।
Third party image reference
6. ज्यादातर लोगों को आदत होती है कि वह एक्सरसाइज करने के बाद या जिम से आने के बाद तुरंत नहाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीर को अपने सामान्य तापमान तक पहुंचने में लगभग आधे घंटे का समय लगता है। यदि आप शरीर को अचानक से ठंडा करने की कोशिश करेंगे तो वह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा।
Third party image reference
7. सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सभी को पसंद होता है। लेकिन गर्म पानी से ज्यादा देर नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर नहाने से हमारी स्किन खुश्क हो जाती है।
Third party image reference
दोस्तों आपको ये टिप्स कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताएं।
वह 7 गलत आदतें जो धीमे-धीमे हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं
Reviewed by Admin
on
9:12 AM
Rating:






