जानें देओल परिवार के 5 एक्टर्स की डेब्यू फिल्म की पहले दिन की कमाई, यह एक्टर है टॉप पर

दोस्तों आज हम आपको देओल परिवार के 5 एक्टर्स यानि धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल और करण देओल की डेब्यू फिल्म की पहले दिन की कमाई के बारे में बताएंगे.

जानें देओल परिवार के 5 एक्टर्स की डेब्यू फिल्म की पहले दिन की कमाई, यह एक्टर है टॉप पर
Google images
5. धर्मेंद्र - बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 1960 की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बता दे कि उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 40 हजार रुपए कमाए थे.

Google images
4. सनी देओल - धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने 1983 की रोमांटिक फिल्म बेताब से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह नजर आई थी. इस फिल्म ने भले ही धीमी शुरुआत की मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी समय तक चली और सुपरहिट हुई. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 5 लाख रुपए कमाए थे.

Google images
3. बॉबी देओल - बॉबी देओल ने साल 1995 की फिल्म बरसात से सुपरहिट डेब्यू किया था. बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की मुख्य भूमिका में बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. इस फिल्म ने पहले दिन करीब 68 लाख रुपए और लाइफटाइम 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

Google images
2. अभय देओल - धर्मेंद्र के छोटे भाई अजित देओल के बेटे अभय देओल ने इम्तियाज अली के निर्देशन और धर्मेंद्र के निर्माण में बनी फिल्म 'सोच न था' से सफल बॉलीवुड डेब्यू किया. बाद में इस फिल्म के ओड़िया और तेलुगु भाषा के रीमेक भी बने थे. बता दे कि अभय देओल की डेब्यू फिल्म ने पहले दिन करीब 22 लाख रुपए कमाए थे.

Google images
1. करण देओल - धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल ने 20 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल और निर्माण धर्मेंद्र ने किया है. आपको बता दे कि डेब्यू फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई के मामले में करण देओल पर है. क्यूंकि उनकी डेब्यू फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 1.10 करोड़ रुपए कमाए है.
दोस्तों अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो लाइक और कमेंट जरूर करे, ऐसी ही पोस्ट के लिए हमे फॉलो करना ना भूले
जानें देओल परिवार के 5 एक्टर्स की डेब्यू फिल्म की पहले दिन की कमाई, यह एक्टर है टॉप पर जानें देओल परिवार के 5 एक्टर्स की डेब्यू फिल्म की पहले दिन की कमाई, यह एक्टर है टॉप पर Reviewed by kumar on 7:22 AM Rating: 5
Powered by Blogger.