जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि प्यार अंधा होता है। प्यार करने वाले लोग प्यार के चक्कर में कुछ भी कर जाते हैं। हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार के लिए दीवानगी की सभी हद पार कर गए। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
Third party image reference
5) ऐश्वर्या राय - एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार के किस्से सुनने को मिलते थे। हालांकि ऐश्वर्या राय के माता-पिता को यह रिश्ता बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। उनके परिवार वालों ने सलमान खान को छोड़ने की बात कही। लेकिन ऐश्वर्या ने ऐसा नहीं किया और वह अपने माता पिता को छोड़कर लोखंडवाला के अपार्टमेंट में अकेली रहने लगी। हालांकि किसी वजह से सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता टूट गया।
Third party image reference
4) रवीना टंडन - रवीना टंडन और अजय देवगन फिल्मों में एक्टिंग करते-करते ही एक दूसरे को प्यार करने लगे थे। लेकिन अजय की जिंदगी में करिश्मा की एंट्री हुई और अजय ने रवीना को छोड़ दिया। रवीना इस वजह से डिप्रेशन में चली गई और उन्होंने सुसाइड करने का प्रयास किया था।
Third party image reference
3) तब्बू - तब्बू ने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह एक समय अजय देवगन के प्यार में पूरी तरह से पागल थी। लेकिन किसी वजह से दोनों का प्यार कामयाब नहीं हो पाया।उन्होंने साफ कहा था कि, एक अजय देवगन की वजह से ही उन्होंने आज तक शादी नहीं की।
Third party image reference
2) आमिर खान - एक समय बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आमिर खान रीना दत्ता को बहुत ज्यादा प्यार करते थे। एक बार आमिर खान ने रीना दत्ता को खून से लेटर लिखा था। बता दे कि आमिर खान और रीना दत्ता की शादी 18 अप्रैल 1986 को हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया।
Third party image reference
1) जयाप्रदा - एक समय था जब जयाप्रदा पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से बेहद मोहब्बत करती थी। सिर्फ इतना ही नहीं उनके प्यार को पाने के लिए जयाप्रदा एक ही घर में सौतन के साथ रहने लगी थी।
प्यार के लिए दीवानगी की हद पार कर गए थे ये 5 सितारे, नंबर 4 ने किया था सुसाइड का प्रयास
Reviewed by Admin
on
10:33 AM
Rating:




