इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में, लिस्ट में अक्षय की 2 फिल्में शामिल

इस वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री में छोटे बजट की फिल्मों ने काफी ज्यादा धमाल मचाया है और ब्लॉकबस्टर साबित होकर साबित किया है कि अगर कंटेंट में दम हो तो लोग काफी ज्यादा प्यार छोटी फिल्मों को देते हैं। आज हम अपने इस लेख में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट दिखाएंगे।

ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में-


इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में, लिस्ट में अक्षय की 2 फिल्में शामिल
Third party image reference
1. कबीर सिंह
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की यह फिल्म एक साउथ इंडस्ट्री फिल्म की रीमेक थी लेकिन इस फिल्म की कहानी को लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया कि यह शाहिद कपूर की सोलो सबसे बड़ी फिल्म बन गई क्योंकि इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 278.8 करोड रुपए का कलेक्शन किया था।

Third party image reference
2. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
इस फिल्म को भी दर्शकों की तरफ से काफी ज्यादा प्यार मिला और इस छोटे बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को चौंका दिया क्योंकि यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 244.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे।

Third party image reference
3. भारत
हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा क्योंकि सलमान खान की इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर लीड रोल में थे। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 212.03 करोड़ रुपए था।

Third party image reference
4. मिशन मंगल
बाटला हाउस से क्लैश होने के बावजूद मिशन मंगल ने जो कमाई की है वह वाकई काबिले तारीफ है। इस फिल्म से अक्षय कुमार को भी इतनी ज्यादा उम्मीद नहीं होगी। यह फिल्म अक्षय कुमार के जीवन की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म है और इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली। इस फिल्म का कलेक्शन 202.26 करोड़ है।

Third party image reference
5. केसरी
इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप फाइव में अक्षय कुमार की जगह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कमाई की। केसरी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं और इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 155.70 करोड़ रूपए है।
इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में, लिस्ट में अक्षय की 2 फिल्में शामिल इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में, लिस्ट में अक्षय की 2 फिल्में शामिल Reviewed by Admin on 3:45 AM Rating: 5
Powered by Blogger.