अगर सच में कहा जाए तो रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए। और फिल्म इंडस्ट्री में रिकॉर्ड नाम का शब्द काफी ज्यादा चलता है। लेकिन कई ऐसे रिकॉर्ड होते हैं जल्दी नहीं टूटते। तो आइए आज हम कुछ फिल्मों के रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं, जो पता नहीं कब टूटेंगे।
Third party image reference
5) साइंस फिक्शन - जैम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार साल 2009 में दुनिया भर में रिलीज हुई थी। अवतार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साइंस फिक्शन फिल्म है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने दुनिया भर में 2.9 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। इस फिल्म को रिलीज हुई 10 साल होने के बावजूद अभी तक यह रिकॉर्ड नही टूटा है। और कब टूटेगा इसके बारे में भी किसी को कुछ भी खबर नहीं है।
Third party image reference
4) सबसे बड़ी फ्लॉप - John McTiernan के निर्देशन में बनी फिल्म the 13th warrior 27 अगस्त 1999 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि यह फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म को लगभग 129 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था।
Third party image reference
3) डिजास्टर - हॉलीवुड की डिजास्टर फिल्म '2012' की कहानी दुनिया के खत्म होने पर है। इस फिल्म में कई ऐसा दृश्य दिखाए गए हैं जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। डिजास्टर फिल्मों में फिल्म '2012' 769.7 बिलियन डॉलर के साथ अब तक टॉप पर है। आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2009 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी।
Third party image reference
2) सबसे बेस्ट लवस्टोरी - अगर दुनिया के सबसे बेस्ट लवस्टोरी वाली फिल्म की बात की जाती है तो सबसे पहला नाम हॉलीवुड की फिल्म 'टाइटैनिक' का आता है। यह फिल्म साल 1997 में दुनिया भर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन जैम्स कैमरून ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 218.7 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। इस फिल्म जैसी लव स्टोरी वाली फिल्म आज तक नहीं देखी गई है।
Third party image reference
1) सराइनोडु - साउथ फिल्मों के सबसे बड़े एक्शन हीरो अल्लू अर्जुन की यह फिल्म साल 2016 को रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म को यूट्यूब पर बेहद पसंद किया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म को यूट्यूब पर 200 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है।
पता नहीं कब टूटेंगे दुनिया की इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, नंबर 1 पर भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड
Reviewed by kumar
on
7:52 AM
Rating:




