बॉलीवुड फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि कई अभिनेता महिलाओं का किरदार में नजर आते हैं। कुछ अभिनेताओं ने फिल्मों में किन्नर बनके तो कुछ ने महिला बनके खूब वाहवाही लूटी है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही 5 अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जो फिल्मों में महिलाओं का किरदार निभा चुके हैं।
1. आशुतोष राणा
Third party image reference
साल 1999 में तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म संघर्ष रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आशुतोष राणा ने एक किन्नर का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार एक नेगेटिव किरदार था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म के लिए आशुतोष राणा को बेस्ट विलेन का अवार्ड भी दिया गया था।
2. सदाशिव अमरापुरकर
Third party image reference
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सड़क में सदाशिव अमरापुरकर ने नेगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में सदाशिव ने महिला बनकर महारानी का किरदार निभाया। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया था।
3. प्रशांत नारायणन
Third party image reference
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर 2 तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में प्रशांत नारायणन ने धीरज पांडे का किन्नर वाला रोल निभाया था। प्रशांत नारायणन ने अपनी एक्टिंग और अपने रोल से सबको डराया था।
4. रवि किशन
Third party image reference
साल 2013 में आई तिग्मांशु धूलिया की फ़िल्म 'बुलेट राजा' में रवि किशन ने किन्नर का किरदार निभाया। दर्शकों को भी रवि किशन का यह रोल काफी ज्यादा पसंद आया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
5. गोविंदा
Third party image reference
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने वैसे तो कई फिल्मों में महिलाओं का किरदार निभाया है। लेकिन साल 1998 में आई फिल्म आंटी नंबर वन में उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। आंटी नंबर वन पूरी फ़िल्म उनेक इसी रोल पर आधारित थी।
फिल्मों में महिलाओं का रोल कर चुके हैं ये 5 बॉलीवुड सितारे, नंबर 1 को पहचानना भी मुश्किल
Reviewed by Admin
on
6:34 AM
Rating:




