हर व्यक्ति सफल होने के बाद और सही उम्र होने पर ही शादी करता है। और हमारी फिल्म इंडस्ट्री में शादी शादी को लेकर हमेशा कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई एक्टर हैं जो अभी कुंवारे घर बैठे हैं। तो आइए आज हम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे फेमस कुंवारे एक्टरों के बारे में आपको बताते हैं, जो करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
Third party image reference
1. सलमान खान
बात की जाए सुपरस्टार की और उस लिस्ट में सलमान खान का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। सलमान खान बॉलीवुड के बहुत ही बड़े सुपरस्टार हैं। और इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन बता दें कि इनकी उम्र 53 साल हो चुकी है। लेकिन फिर भी अभी तक यह कुंवारे बैठे हैं। रिपोर्ट के मुताबकि इनकी संपत्ति 310 मिलियन डॉलर यानी 1900 करोड़ रूपए है।
Third party image reference
2. प्रभास
फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। इनके फैंस इनसे जुड़ी छोटी से छोटी बातें जानना चाहते हैं। तो सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि प्रभास की उम्र अब 39 साल हो चुकी है। लेकिन फिर भी अभी तक यह शादी नहीं किए हैं। और हम आपको बता दें कि दी गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास 196.35 करोड़ रुपए के मालिक है।
Third party image reference
3. रणबीर कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणवीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 में हुआ था। और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' से किए थे। और आज अब तक यह 'ये जवानी है दीवानी', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'ए दिल है मुश्किल' और 'संजू' जैसी बेहतरीन फिल्में देकर बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। लेकिन 37 साल की उम्र होने के बाद भी यह अभी तक कुंवारे हैं। और जबकि रिपोर्ट के मुताबिक यह 320 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
Third party image reference
4. वरुण धवन
बॉलीवुड के यंग एक्टर में सबसे हैंडसम एक्टर वरुण धवन माने जाते हैं। वरुण धवन बॉलीवुड के एक मात्र ऐसे एक्टर हैं जो 10 से अधिक फिल्में करने के बाद भी सिर्फ एक फ्लॉप फिल्में दिए हैं। वरुण धवन अब बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इतना बड़ा सुपरस्टार और 32 साल की उम्र होने पर भी अभी तक यह घर पर कुंवारे बैठा है। और आपको बता दें कि वरुण धवन रिपोर्ट के मुताबिक 103 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
Third party image reference
5. टाइगर श्रॉफ
'हिरोपंती', 'बागी' और 'बागी 2' जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले और आने वाली बॉलीवुड की धाकड़ फिल्म 'वॉर' में नजर आने वाले सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की उम्र अब 29 साल हो चुकी है। लेकिन फिर भी अभी तक यह शादी को लेकर कोई भी बात कहीं पर नहीं किए हैं। जबकि यह रिपोर्ट के मुताबिक 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 71 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
यह हैं 5 सबसे फेमस कुंवारे करोड़पति एक्टर, नंबर 1 की उम्र है 53 साल, संपत्ति है 1900 करोड़
Reviewed by kumar
on
4:25 AM
Rating:




