फिल्म इंडस्ट्री मे डेब्यू करने के लिए किसी का सपोर्ट होना बहुत जरूरी है, लेकिन कामयाब होने के लिए काबिलियत की जरूरत होती है। कई ऐसे बॉलीवुड सितारे है, जिन्होने फिल्म इंडस्ट्री मे बिना किसी बड़े सपोर्ट के अपनी काबिलियत के दम पर कामयाबी हासिल की है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे मे बताएंगे, जिन्हें बॉलीवुड मे कामयाब होने के पूरी तरह से बड़े सुपरस्टार्स का साथ मिला, लेकिन फिर भी इन सितारों का करियर फ्लॉप ही रह गया, और कुछ सितारों का करियर तो पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
Third party image reference
1:- सोहेल खान
सलमान खान के भाई सोहेल खान बॉलीवुड के बड़े फ्लॉप एक्टर की लिस्ट मे शामिल किए जाते है। सलमान खान के साथ-साथ इनके पिता सलीम खान भी बॉलीवुड के जाने माने सितारों मे से एक है। पिता और भाई के सपोर्ट के बाद भी सोहेल खान फिल्म इंडस्ट्री मे कामयाबी हासिल नही कर पाए, और अब तक इनका करियर बुरी तरह से फ्लॉप ही रहा है।
Third party image reference
2:- अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री मे अमिताभ बच्चन का काफी ज्यादा सम्मान किया जाता है, और इतने बड़े सुपरस्टार का सपोर्ट होने के बाद भी अभिषेक बच्चन बॉलीवुड मे सुपरस्टार बनने मे नाकाम रहे है, और इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो रही है।
Third party image reference
3:- महाक्षय चक्रवर्ती
महाक्षय चक्रवर्ती भी बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर्स मे से एक है। इन्होने फिल्म इंडस्ट्री मे अपने करियर को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन इन्हें हमेशा नाकामयाबी ही मिली। आपको बता दे कि महाक्षय चक्रवर्ती बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे है, और पिता का पूरा सपोर्ट होने के बाद भी बॉलीवुड मे हमेशा फ्लॉप ही रहे है।
Third party image reference
4:- अरमान कोहली
अरमान कोहली इस लिस्ट मे बॉलीवुड के सबसे बड़े फ्लॉप एक्टर है। इनके पिता राजकुमार कोहली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे, और उन्होने ही अरमान कोहली की अधिकतर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म 'जानी दुश्मन एक अनोखी प्रेम कहानी' इनके पिता राजकुमार कोहली द्वारा बनाई गई आखिरी फिल्म थी। पिता के पूरे सपोर्ट के बाद भी अरमान कोहली कभी फिल्म इंडस्ट्री मे सुपरस्टार नही बन पाए।
Third party image reference
5:- ईशा देओल
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी फिल्म इंडस्ट्री मे अपने करियर को बनाने मे बुरी तरह से असफल रही है। इनके पिता धर्मेंद्र भी बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार रह चुके है। माता-पिता की तरफ से पूरा सपोर्ट होने के बाद भी ईशा देओल का करियर बॉलीवुड फ्लॉप ही रह गया, और अब उन्होने बॉलीवुड से पूरी तरह से दूरी बना ली है।
पूरा सपोर्ट होने के बाद भी फ्लॉप रह गए यह बॉलीवुड सितारे, नंबर 4 है सबसे बड़ा फ्लॉप एक्टर
Reviewed by kumar
on
8:49 AM
Rating:




