'हाउसफुल 4' से एक झटके में 2 पोस्टर रिलीज, डबल अवतार में दिखे अक्षय कुमार

दिवाली पर रिलीज होने वाली साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त की उत्सुकता देखने को मिल रही है। हर कोई इस फिल्म के पहले पोस्टर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वैसे बीते ही दिन अक्षय कुमार ने ये खुलासा कर दिया था, कि उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर 25 सितंबर को यानि आज 11 बजे रिलीज होगा। इस जानकारी के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई थी।

'हाउसफुल 4' से एक झटके में 2 पोस्टर रिलीज, डबल अवतार में दिखे अक्षय कुमार
Third party image reference
लंबे इंतजार के हाउसफुल 4 का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, बता दे कि हाउसफुल 4 से एक ही झटके में 2 पोस्टर रिलीज हुए है। इन पोस्टर को सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है, जिसके तुरंत बाद ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल होने लगे। वैसे इन दोनों ही पोस्टरों में अक्षय कुमार को देखा जा रहा है।

Third party image reference
फिल्म के पहले पोस्टर में अक्षय कुमार धनुष-बाण ताने हुए नजर आ रहे है, जबकि वहीं दूसरी पोस्टर में अक्षय कुमार का डबल अवतार देखने को मिल रहा है। पहले अवतार में अक्षय कुमार को किसी राजा के लुक में देखा जा रहा है, वहीं दूसरे अवतार में उन्हें काफी सिंपल लुक में देखा जा रहा है। वैसे लोगों को अक्षय कुमार का वो राजा वाला लुक बहुत पसंद आ रहा है, क्योंकि उसमे अक्षय कुमार बिना बाल के नजर आ रहे है।

Third party image reference
हाउसफुल 4 के इन दोनों ही पोस्टरों के साथ अक्षय कुमार ने अपने कैरेक्टर्स का भी खुलासा कर दिया है। इनके पहले कैरेक्टर का नाम राजकुमार बाला है और दूसरे कैरेक्टर का नाम हैरी है। अक्षय कुमार ने इन पोस्टरों के साथ फिल्म के ट्रेलर का भी खुलासा कर दिया है, हाउसफुल 4 का ट्रेलर 27 सितंबर को यानि 2 दिन बाद रिलीज होने वाला है।
'हाउसफुल 4' से एक झटके में 2 पोस्टर रिलीज, डबल अवतार में दिखे अक्षय कुमार 'हाउसफुल 4' से एक झटके में 2 पोस्टर रिलीज, डबल अवतार में दिखे अक्षय कुमार Reviewed by Admin on 12:31 AM Rating: 5
Powered by Blogger.