भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मोहाली में 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में कोहली के बल्ले से 52 गेंदों में 72 रनों का 22वां अर्धशतक निकला था। ये मैच भारत ने 7 विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ये तो बात थी विराट कोहली की कप्तानी पारी के बारे में, अब हम बात करेंगे उन टॉप-10 कप्तानों के बारे में जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी कप्तानी पारी
Copyright Holder: RunBhoomi
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम पर दर्ज है।
Copyright Holder: RunBhoomi
साल 2018 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ फिंच ने हरारे में 76 गेंदों में 172 रनों की पारी खेल कर खलबली मचा दी थी। दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के ही शेन वॉटसन मौजूद हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान भारत के खिलाफ जनवरी 2016 में नाबाद 124 रन बनाए थे। इसके बाद 119 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं, जिनके बल्ले से साल 2015 में टी-20 की सबसे बड़ी तीसरी पारी निकली थी। टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान की बात करे तो रोहित शर्मा का नाम लिस्ट में 2 बार शामिल है।
Copyright Holder: RunBhoomi
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में इंदौर में खेलते हुए 43 गेंदों में बतौर कप्तान 118 रन बनाए थे। इसके करीब एक साल बाद रोहित हिटमैन ने वापस कप्तानी की और वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में 2018 में 111 रनों की नाबाद पारी खेली। 111 रनों की पारी में रोहित ने 61 गेंदों का सामना किया था।
टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 कप्तान, ये भारतीय 2 बार शामिल, देखें पूरी लिस्ट
Reviewed by Admin
on
8:47 AM
Rating:


