आजकल सोशल मीडिया का दौर है। हर कोई अपने टैलेंट के कारण सोशल की वजह से दुनिया में नाम कमा रहा है। कुछ दिनों पहले स्टेशन पर भीख मांगने वाली रानू मंडल भी आज अपने टैलेंट और सोशल मीडिया की वजह से एक स्टार बन गई है। आज इस पोस्ट में कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारे में बताने वाले है जो आनेवाले समय में बॉलीवुड में नज़र आएंगी।
Third party image reference
3. गरिमा चौरसिया (गीमा आशी)
गरिमा चौरसिया एक 22 वर्षीय मॉडल है जिन्हे सोशल मीडिया पर गीमा आशी के नाम से भी जाना जाता है। गरिमा का जन्म 28 अगस्त 1997 को दिल्ली में हुआ था। बता दें कि गरिमा सोशल मीडिया पर एमिवे बंटाई के गाने 'मचाएंगे' पर डांस करने के बाद फेमस हुई थी। इसके बाद गरिमा ने एक पंजाबी म्यूजिक एल्बम में भी काम किया। दिन ब दिन इनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है। जल्द ही गरिमा बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं।
Third party image reference
2. अवनीत कौर
Third party image reference
टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर अपने टीवी सीरियल 'अलादीन - नाम तो सुना होगा' की वजह से काफी चर्चा में है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टोक पर भी अवनीत के लाखों फैंस हैं। अवनीत का जन्म 13 अक्टूबर 2001 में हुआ था और आज ये 18 साल की हो चुकी हैं। इतनी कम उम्र में अवनीत इस मुकाम पर पहुंच गई हैं। अगर ये इसी तरह मेहनत करती रहेंगी तो जल्द ही हमें बॉलीवुड में देखने को मिलेंगी।
Third party image reference
1. जन्नत जुबैर रहमानी
Third party image reference
मुंबई की रहनेवाली जन्नत जुबैर का जन्म 29 अगस्त 2002 में हुआ था और आज ये 17 साल की हो गई हैं। टिक टोक पर जन्नत के लाखों फैंस है। बता दें कि जन्नत जुबैर टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। कुछ दिन पहले जन्नत जुबैर की एक म्यूजिक एल्बम भी रिलीज़ हुई थी जिसमें वे मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा के साथ नज़र आई थी। टिक टोक स्टार फैसू के साथ भी इन्होंने एक एल्बम में काम किया था।
Third party image reference
आने वाले समय में बॉलीवुड पर राज करेंगी ये लड़कियां, नंबर 1 है सबसे खूबसूरत
Reviewed by kumar
on
7:08 AM
Rating:





