टीम इंडिया पिछले काफी लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट की नंबर वन टीम बनी हुई है। इसमें बल्लेबाजों के साथ-साथ कई गेंदबाजों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 6 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन पर काबिज है।
6. इशांत शर्मा
Third party image reference
इशांत शर्मा भले ही भारत के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट में शामिल नहीं किए जाते लेकिन टेस्ट क्रिकेट में इनका प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहता है। अपने करियर में इशांत शर्मा ने 92 टेस्ट मैचों में 278 विकेट लिए हैं।
5. भुवनेश्वर कुमार
Copyright Holder: Dafabet
भुवनेश्वर कुमार को टेस्ट टीम में भले ही अब अंदर बाहर होना पड़ रहा है। लेकिन पिछले काफी लंबे समय तक भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के परमानेंट गेंदबाज हुआ करते थे। भारत का नंबर वन बनाने में इनका बड़ा योगदान है। भुवनेश्वर ने 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट लिए हैं।
4. रविंद्र जडेजा
Copyright Holder: Dafabet
रविंद्र जडेजा पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। खासकर गेंदबाजी में तो इनका कोई जवाब नहीं है। जडेजा ने 43 टेस्ट मैचों में 198 विकेट लिए हैं।
3. मोहम्मद शमी
Third party image reference
मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भी टेस्ट क्रिकेट में हमेशा अच्छा रहता है। टीम इंडिया को टेस्ट में नंबर वन बनाने में मोहम्मद शमी का भी बहुत बड़ा योगदान है। मोहम्मद शमी ने 42 टेस्ट मैचों में 153 विकेट लिए हैं।
2. जसप्रीत बुमराह
Copyright Holder: Dafabet
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के एक सनसनी गेंदबाज हैं। जो सीमित ओवरों की क्रिकेट में ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने करियर में जसप्रीत बुमराह ने 12 टेस्ट मैचों में 62 विकेट लिए हैं।
1. रविचंद्रन अश्विन
Third party image reference
टीम इंडिया को टेस्ट में नंबर वन बनाए रखने में रविचंद्रन अश्विन का सबसे बड़ा योगदान है। भारत के साथ-साथ इन्होंने विदेशों में भी खूब विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन अपने करियर में 65 मैचों में 342 विकेट ले चुके हैं।
भारत को टेस्ट में नंबर 1 बनाने में इन 6 गेंदबाजों का सबसे बड़ा योगदान, नंबर 1 सबसे बेस्ट
Reviewed by Admin
on
3:46 AM
Rating:





