खुजली से तुरंत राहत पाने के घरेलु नुस्खे


Google
खुजली एक आम समस्या है जो हर किसी को होती है. ये हमें खुजलाने पे मजबूर तो करती ही है साथ ही बहुत परेशान भी करती है. खुजली अगर नार्मल हो तो ठीक, पर अगर खुजली बढ़ जाए तो ये एक भयानक रूप ले लेगा. और इसका परिणाम बहुत खतरनाक भी हो सकता है. इसीलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलु उपायों के बारे में जानेंगे जिसके मदद से आप खुजली की बीमारी को जड़ से ख़त्म कर सकेंगे.

खुजली होने के कारण


Google
आपको ये पता होना चाहिए की खुजली की बीमारी होती कैसे है. खुजली होने के कई कारण हो सकते है, खून साफ़ ना होने के कारण, किसी कीड़े के काटने से या मौसम में बदलाव होने के कारण, या किसी प्रकार की एलर्जी या साबुन, तेल, शेम्पू में होने वाले केमिकल के वजह से भी खुजली हो सकती है. और साफ सफाई ना रखने से भी खुजली होता है.

खुजली के घरेलु इलाज


Google
Aloe Vera: Aloe Vera एक उत्तम और प्रभावी आयुर्वेदिक इलाज है खुजली के लिए. इसमें कई औषधिक गुण होते है. जो त्वचा के कई समस्यायों से छुटकारा दिलाता है, जैसे की खुजली, जलना, या एलर्जी आदि. साथ ही ये त्वचा का सुरक्षा भी करता है और त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है. इसके लिए आप एक Aloe Vera के पौधे को काटकर उसका जेल निकाल लें और उस जेल को खुजली वाले जगह पर लगायें. फिर कुछ देर बाद पानी से उसे धो लें. अगर आप ठंडे पानी से धोएँगे तो और जादा राहत मिलेगा. अगर आपको Aloe Vera का पौधा ना मिले तो मार्केट से Aloe Vera का जेल भी खरीद सकते है. और अगर आप चाहते है की आपको खुजली कभी ना हो तो आप Aloe Vera का जूस रोज पियें. क्यू की ये खून को साफ करता है और कई प्रकार के बीमारियों से बचाता है.

Google
नीम: नीम को तो त्वचा के समस्यओं के लिए ही जाना जाता है. नीम की पत्तियां और छाल एंटी फंगल, एंटीसेप्टिक, एंटी बेक्टीरीअल, और एंटी वायरल की तरह काम करती है. नीम के सभी गुण खुजली के समस्यओं से लड़ता है. इसके लिए आप नीम के कुछ पत्तों को पानी में उबाल लें, फिर उस पानी से नहा लें. ऐसा रोज करें, इससे त्वचा की समस्या कभी नहीं होगी. नीम की पत्तियों का सेवन एक और तरह से भी कर सकते है. इसके लिए आप मार्केट से नीम का तेल खरीद लें और उस तेल से खुजली वाले जगह पे मालिश करें. इससे खुजली की समस्या से प्राकृतिक तरीके से राहत मिलेगी.

Google
तेल: खुजली की बीमारी को ठीक करने के लिए आप तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है. तेल के गुण आपको ठंडक और राहत पहुंचाते है. और इसके लिए आप नारियल का तेल, तुलसी का तेल या सरसों के तेल का भी इस्तेमल कर सकते है. तेल से खिजली वाले जगह पर मालिश करें. और ऐसे ही छोड़ दें. या फिर आप तेल को पानी में मिलाकर स्नान भी कर सकते है. इससे खुजली से राहत मिलेगा.
खुजली से तुरंत राहत पाने के घरेलु नुस्खे खुजली से तुरंत राहत पाने के घरेलु नुस्खे Reviewed by Admin on 2:13 AM Rating: 5
Powered by Blogger.